facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

PhonePe को जनरल अटलांटिक से 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त फंड मिला

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 6:11 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फर्म फोनपे (PhonePe) ने एक अरब डॉलर की राशि जुटाने के मौजूदा दौर के तहत जनरल अटलांटिक से 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने यह राशि 12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर हासिल की है। इसके साथ ही वॉलमार्ट समूह की कंपनी ने अबतक 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

फोनपे ने बयान दिया, ‘फोनपे ने धन जुटाने की मौजूदा मुहिम के अंग के तौर पर वैश्विक फर्म जनरल अटलांटिक और उसके सह-निवेशकों से 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त किस्त मिलने की पुष्टि की है। जनरल अटलांटिक ने शुरुआती तौर पर जनवरी, 2023 में फोनपे में 35 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।’

कंपनी में जनरल अटलांटिक ने 45 करोड़ डॉलर, रिबिट कैपिटल, टाइगर ग्लोबल और टीवीएस कैपिटल फंड्स ने 10 करोड़ डॉलर और वालमार्ट ने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। फोनपे की योजना इस कोष का उपयोग बीमा, धन प्रबंधन, कर्ज, शेयर ब्रोकिंग, ओएनडीसी आधारित खरीदारी आदि में करने की है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement