facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबाव

AMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

Advertisement

नुवामा ने BSE, Vodafone Idea, BHEL, Delhivery, PhysicsWallah समेत कई कंपनियों की कैटेगरी बदलने का अनुमान लगाया है

Last Updated- July 01, 2026 | 9:38 AM IST
AMFI Rejig

AMFI की नई कैटेगरी लिस्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 30 जून को कैटेगरी तय करने की कट-ऑफ डेट पूरी हो चुकी है और अब अगले कुछ दिनों में बड़ी, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों की नई लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। इस लिस्ट पर म्युचुअल फंड इंडस्ट्री और शेयर बाजार की खास नजर रहती है, क्योंकि इसके आधार पर फंड मैनेजर नई खरीदारी और अपने पोर्टफोलियो में बदलाव की रणनीति बनाते हैं।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव रिसर्च का अनुमान है कि इस बार कई कंपनियों की कैटेगरी बदल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई कैटेगरी 1 अगस्त 2026 से लागू होगी। हालांकि, ब्रोकरेज ने साफ किया है कि किसी शेयर की कैटेगरी बदलने का मतलब यह नहीं है कि उसमें अपने आप पैसा आ जाएगा या निकल जाएगा। लेकिन म्युचुअल फंड मैनेजर नई पोजिशन लेने और अलग-अलग स्कीमों में निवेश का फैसला करते समय इस लिस्ट को अहम मानते हैं।

किन कंपनियों को मिल सकती है बड़ी कैटेगरी में जगह?

रिपोर्ट के मुताबिक, BSE, Vodafone Idea, Hitachi Energy India, Jindal Steel, Indian Bank, Indus Towers, Billionbrains Garage Ventures, BHEL और Vedanta Aluminium के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल होने की संभावना है।

कौन से शेयर लार्जकैप से मिडकैप में जा सकते हैं?

नुवामा के मुताबिक, Lodha Developers, Indian Hotels, Mazagon Dock Shipbuilders, Max Healthcare, LG Electronics India, Dr. Reddy’s Laboratories, Hero MotoCorp, Siemens Energy India और Bosch लार्जकैप से मिडकैप कैटेगरी में जा सकते हैं।

इन कंपनियों को मिल सकती है मिडकैप में एंट्री

ब्रोकरेज का अनुमान है कि Hindustan Copper, NLC India, AIA Engineering, Ajanta Pharma, Aster DM Healthcare, Sona BLW Precision Forgings, Navin Fluorine International और Delhivery को मिडकैप कैटेगरी में जगह मिल सकती है।

मिडकैप से स्मॉलकैप में जा सकते हैं ये शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, Kaynes Technology, SJVN, Cholamandalam Financial Holdings, PhysicsWallah, Global Health, Crisil, Jubilant FoodWorks, KPR Mill और Hexaware Technologies मिडकैप से स्मॉलकैप कैटेगरी में जा सकते हैं।

इन कंपनियों की स्मॉलकैप में हो सकती है नई एंट्री

नुवामा ने Bharat Coking Coal, Vedanta Power, Fractal Analytics, Central Mine Planning, Vedanta Oil & Gas, Clean Max Enviro, Vedanta Iron & Steel, Shadowfax Technologies, Sedemac Mechatronics, Amagi Media Labs, Kwality Wall’s, Powerica, CMR Green Tech, OnEMI Technology Solutions, Turtlemint Fintech, Aye Finance, Sai Parenteral, GSP Crop Science, PNGS Reva Diamond Jewellery, Rajputana Stainless, Hexagon Nutrition, Om Power Transmission और Shree Ram Twist समेत कई कंपनियों के स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल होने की संभावना जताई है।

मार्केट कैप की सीमा में क्या बदलाव होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार लार्जकैप में शामिल होने की अनुमानित न्यूनतम मार्केट कैप करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये हो सकती है, जो पिछले रिव्यू में 1.05 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं मिडकैप के लिए अनुमानित कट-ऑफ 32,800 करोड़ रुपये रह सकता है, जो पिछले रिव्यू में 34,800 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 1, 2026 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement