facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

पीसी पर भी पड़ी मंदी की मार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:40 PM IST

मंदी की मार पर्सनल कंप्यूटर कारोबार पर भी पड़ा है। गार्टनर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पर्सनल कंप्यूटर के कारोबार में वर्ष 2009 के दौरान 3.7 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है।
गौरतलब है कि पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में यह गिरावट पिछले 5-6 साल में सबसे ज्यादा है। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कंप्यूटर की बिक्री में भारी गिरावट का अनुमान है।
गार्टनर के मुताबिक, वैश्विक बाजार में वर्ष 2009 के दौरान पर्सनल कंप्यूटर और नोटबुक की बिक्री में करीब 11.9 फीसदी की गिरावट आ सकती है।
गार्टनर के मुख्य रिसर्च विश्लेषक डी. चक्रवर्ती का कहना है कि पर्सनल कंप्यूटर बाजार के लिए वर्ष 2009 अब तक का सबसे खराब साल रहेगा। वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में भारतीय पर्सनल कंप्यूटर कारोबार में करीब 9 फीसदी की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं वर्ष 2009 के दौरान 3.7 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।
विकसित और विकासशील, दोनों देशों के बाजारों में मंदी का असर पड़ा है, जिसकी वजह से पीसी कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
विकासशील बाजार में वर्ष 2002 के दौरान सबसे कम पीसी की मांग रही थी। उस दौरान कंप्यूटर कारोबार 11.1 फीसदी की दर से बढ़ा था। इसी तरह विकसित देशों में वर्ष 2001 में इसमें -7.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - March 3, 2009 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement