facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

पेटीएम ने जारी किया वैक्सीन फाइंडर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:07 AM IST

डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने मिनी ऐप स्टोर पर कोविड-19 टीकों की उपलब्धता बताने वाला वैक्सीन फाइंडर शुरू किया है जहां अपने इलाके का पिनकोड, जिले का ब्योरा और आयु डालकर लोग यह पता लगा सकते हैं कि किसी तयशुदा तारीख को टीकाकरण के लिए समय और खुराक उपलब्ध है अथवा नहीं। ये आंकड़े कोविन ऐप से रियल टाइम में जुटाए जाएंगे। कोविन ही वह ऐप है जहां लोग टीकाकरण के लिए समय और स्थान चुन सकते हैं।
 
यदि निकट भविष्य के लिए समय और तारीख नहीं मिल पाती है तो उपयोगकर्ता के पास यह विकल्प होगा कि वह टीकाकरण के लिए खाली समय और तारीख पर चाहे तो पेटीएम से अलर्ट पा सकता है। यह स्वचालित प्रक्रिया नए स्लॉट की उपलब्धता के लिए बार-बार ऐप पर जाकर जांचने की दिक्क्त समाप्त करती है। पेटीएम के संस्थापक विजय शर्मा ने ट्विटर पर कहा, ‘हम अपने ग्राहकों के लिए एक नया उपाय प्रस्तुत कर रहे हैं जिसकी मदद से कोविड टीके की उपलब्धता के लिए समय और तारीख तय चुन सकेंगे और पेटीएम चैट के माध्यम से अपने इलाके में नए स्लॉट की उपलब्धता का अलर्ट भी पा सकेंगे।’ उन्होंने लिखा कि पेटीएम देश के सभी 780 जिलों में टीकों की उपलब्धता को ट्रैक करेगा। कंपनी द्वारा अलर्ट की व्यवस्था इस मकसद से की गई है ताकि उपयोगकर्ताओं को बार-बार ऐप्लीकेशन पर जाकर टीकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी न जुटानी पड़े और उन्हें जल्द से जल्द टीके की जानकारी मिल सके। 

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 6:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement