facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

पवन रुइया ने एयर इंडिया पर लगाया दांव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:31 AM IST

कोलकाता स्थित व्यवसायी एवं रुइया समूह के चेयरमैन पवन रुइया ने राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) सौंपा है।
कोलकाता के बिजनेस सर्किल में चर्चित रुइया ने जेसॉप ऐंड कंपनी, डनलप इंडिया और फाल्कन टायर्स जैसी वित्तीय दबाव वाली कंपनियों के सफल अधिग्रहण के बाद ‘टर्नअराउंड टाइकून’ के तौर पर ख्याति हासिल की थी। कंपनियों को बोर्ड फॉर इंडस्ट्रियल ऐंड फाइनैंशियल रीकंस्ट्रक्शन में शामिल किया गया था। टाटा समूह, कंपनी के कर्मचारी संगठन अन्य कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने एयर इंडिया में दिलचस्पी दिखाई है।
हालांकि रुइया इन कंपनियों का कायाकल्प करने में विफल रहे और सभी तीनों कंपनियों को श्रमिक अशांति और मौजूदा समय में परिसमापन से जूझ रही हैं।
इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा कि तीन कंपनियों को राजनीतिक कारणों की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘एयर इंडिया के साथ सरकार किसी भी कंपनी का मजबूती के साथ समर्थन करेगी, जो इस सौदे के लिए अनुकूल
स्थिति होगी।’
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि रुइया समूह की ईओआई कांति कमर्शियल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कंसोर्टियम के नेतृत्व में सौंपी गई थी। कांति कमर्शियल्स रुइया समूह से संबंधित कंपनी है।
रुइया ने एयर इंडिया में अपनी दिलचस्पी के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।
हालांकि सरकारी अधिकारियों और कोलकाता के मारवाड़ी व्यवसाय समुदाय पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि जब तक रुइया इस प्रयास के लिए किसी वित्तीय भागीदार या बड़ी कंपनी का साथ नहीं लेते, तब तक उन्हें पूरी तरह सफलता मिलने की संभावना नहीं है।
सौदे के लिए सलाहकार ईवाई द्वारा निर्धारित पात्र शर्त के अनुसार, एयरलाइन के लिए बोली लगाने के लिए पात्रता के तौर पर बोलीदाता की नेटवर्थ 3,500 करोड़ रुपये होनी चाहिए।

Advertisement
First Published - February 10, 2021 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement