पारले एग्रो अपने ब्रेवरेज पोर्टफोलियों के विस्तार के तहत नींबू पानी आधारित ड्रिंक्स लॉन्च करने बाद ग्रैपो फिज लॉन्च किया है।
कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी नादिया चौहान का कहना है कि बाजार में अब तक अंगूर आधारित कोई फ्रूट ड्रिंक्स मौजूद नहीं था।
ऐसे में कंपनी की ओर से ग्रैपो फिज उतार कर इस खाली जगह को भरने की कोशिश की गई है। यह उत्पाद 300 मिली, 500 मिली और एक लीटर के पेट जार में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत क्रमश: 20, 27 और 48 रुपये होगी।
कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखकर ग्रैपो फिज को लॉन्च किया है। पारले ने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए खास विज्ञापन अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।