facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीत

कोविड मृतकों के लिए ओयो की पहल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:37 AM IST

कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने वाले अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मदद की दिशा में  एक और कदम बढ़ाते हुए ओयो ने मृतक कर्मियों के परिवार के कल्याण के लिए आज एक नई नीति की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 के कारण मृत्यु के दुर्भाग्यपूर्ण मामलों में कंपनी मृतक कर्मचारी के परिवार को 8 महीने तक पूरे वेतन और तीन साल के वार्षिक वेतन के बराबर बीमे की रकम के भुगतान करेगी। इसके अलावा ओयो मृतक की पत्नी और बच्चों के लिए अगले पांच वर्षों तक 3 लाख रुपये तक के चिकित्सा कवरेज का विस्तार करेगी।’ वैधानिक लाभों के अलावा कर्मचारी के कानूनी उत्तराधिकारी अथवा नामांकित व्यक्ति को निहित ऑप्शंस अथवा शेयरों को अगले अवसर पर भुनाने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।
ओयो के संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘कोविड-19 की दूसरी लहर कई लोगों के लिए विनाशकारी रही है। ओयोप्रेनर्स और उनके परिवार की देखभाल करना हमारी पहली प्राथमिकता है। दुर्भाग्य से हमारे कुछ साथी कोविड-19 से जंग में हार चुके हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हमारा शोक समर्थन इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को कुछ मदद करेगा।’ पछले सप्ताह ओयो ने अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में चार दिनों के काम की शुरुआत की थी।

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement