facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

आईपीएल में अटकी ओरिएंटल की जान

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:11 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादलों के बावजूद सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (ओआईसी) इस बड़े आयोजन के लिए 400 करोड़ रुपये की बीमा सुरक्षा योजना को अंतिम रूप देने के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है।
इस बारे में कंपनी के बड़े अधिकारियों का कहना है कि 18 लाख के प्रीमियम के बदले इस कारोबार को अपनी झोली में डालने के बाद कंपनी आयोजकों के साथ दरों को लेकर दोबारा कोई बातचीत नहीं कर सकती है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय पुनर्बीमा बाजार से पुनर्बीमा सुरक्षा की अनुमति मिलने की प्रतीक्षा कर रही है।
हालांकि ओआईसी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रीमियम की राशि अभी मिलनी बाकी है। अगर प्रीमियम का भुगतान कर दिया जाता है तो इसे आईपीएल के कार्यक्रम के रद्द  या इसमें फेरबदल होने की स्थिति में  पैदा होने वाले जोखिम की पूरी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
सामान्य तौर पर प्रीमियम का भुगतान आयोजन से पहले किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी के पास किसी भी तरह की पुनर्बीमा सुरक्षा और न ही कंपनी के पास टेरर पुल की सुरक्षा है। अगर कार्यक्रम रद्द होता है तो उस स्थिति में बीमा कंपनी को 400 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
फिलहाल बीमा कंपनी रीइंश्योरेंस सपोर्ट पर बातचीत कर रही है। इस बारे में ओआईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम रामडॉस का कहना है कि हम रीइंश्योरेंस कवर मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि जोखिम के मात्र 5 फीसदी हिस्से को ही उनके साथ रखा जाता है जबकि बाकी 95 फीसदी को ऐसे मामलों में पुनर्बीमित किया जाता है।
गौरतलब है कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए गैर-जीवन बीमा कंपनियों के द्वारा टेरर पुल की व्यवस्था थी लेकिन क्रिकेट जैसे आयोजनों के साथ इस तरह की बात नहीं है। मौजूदा समय में टेरर पुल मुख्य रूप से संपत्ति की सुरक्षा शामिल है जबकि मोटर, व्यक्तिगत दुघर्टनाओं औ को इस पुल से बाहर रखा जाता है।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकवादियाें के हमले के बाद भारत में अप्रैल माह से शुरू होने वाले आईपीएल के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर संदेह का वातावरण उत्पन्न हो गया है। गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आईपीएल के आयोजकों से आगामी आम चुनावों और सुरक्षा कारणों के मद्दनजर कार्यक्रम के समय में फेरबदल करने का आग्रह कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2009 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement