facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Operation Sindoor: Reliance ने वापस मिला ट्रेडमार्क पर आवेदन, कहा- जूनियर व्य​क्ति ने बिना मंजूरी दिया अप्लीकेशन

Advertisement

Operation Sindoor Trademark: गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं है।

Last Updated- May 08, 2025 | 3:58 PM IST
Reliance Industries
RIL ने बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में रिलायंस पूरी तरह से हमारी सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।

Operation Sindoor Trademark: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) पर ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है। इस सैन्य कार्रवाई के ऐलान के कुछ घंटों के बाद ही रिलायंस इंडस्ट्री ने ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया था। हालांकि, गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं है।

जूनियर व्य​क्ति ने बिना अनुमति दिया आवेदन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान जारी कर बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं है। यह वाक्यांश अब भारतीय बहादुरी के एक मार्मिक प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक यूनिट, जियो स्टूडियोज ने अपना ट्रेडमार्क आवेदन वापस ले लिया है, जिसे एक जूनियर व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के अनजाने में दायर किया गया था।

ये भी पढ़ें… Reliance ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेडमार्क की दौड़ में सबसे आगे; एक ही दिन में फाइल हुए 4 अप्लीकेशन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अविश्वसनीय रूप से गर्व

बयान के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके सभी स्टेकहोल्डर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जो पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के जवाब में था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद की बुराई के खिलाफ भारत की अडिग लड़ाई में हमारे बहादुर सैन्य बलों की गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में रिलायंस पूरी तरह से हमारी सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। ‘इंडिया फर्स्ट’ के आदर्श वाक्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।

ट्रेडमार्क की होड़: एक ही दिन में चार आवेदन

इससे पहले, 7 मई को सुबह 10:42 बजे से शाम 6:27 बजे के बीच ‘Operation Sindoor’ नाम के लिए चार अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए। रिलायंस के अलावा, आवेदन करने वालों में मुंबई के निवासी मुकेश चेतराम अग्रवाल, भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन कमल सिंह ओबेरॉय और दिल्ली के वकील आलोक कोठारी हैं।

ये भी पढ़ें… भारत के साथ तनाव से चौपट हो सकती है पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सभी चारों आवेदनों में इस नाम को “प्रपोज्ड टू बी यूज्ड” बताया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि भविष्य में इसका कम​र्​शियल इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, रिलायंस ने आवेदन वापस ले लिया है।

Reliance का मीडिया सेक्टर में दखल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मीडिया क्षेत्र में बड़ा निवेश है। इसके अंतर्गत Reliance Entertainment, MediaWorks, Big Synergy, और Reliance Animation शामिल हैं। इसके अलावा, रिलायंस की Viacom18 (Disney Star के साथ मर्ज), Network18, Amblin Partners, Balaji Telefilms (24.9%) हिस्सेदारी और Eros International में (5%) हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement