कंपनियां

Omaxe Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 72 करोड़ रुपये का नुकसान

Omaxe Q3 Results: समीक्षाधीन अवधि में कुल खर्च भी पहले के 389.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 683.66 करोड़ रुपये हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 10, 2024 | 10:56 AM IST

रियल्टी कंपनी ओमेक्स लि. (Omaxe Limited) को दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 71.77 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में इसका घाटा 109.11 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय बढ़कर 601.90 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 253.81 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कुल खर्च भी पहले के 389.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 683.66 करोड़ रुपये हो गया। ओमेक्स के निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2029 तक यानी पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में मोहित गोयल की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

First Published : February 10, 2024 | 10:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)