कंपनियां

2023 में भारत में विलय, अधिग्रहण सौदों की संख्या 10% घटकर 793 रह गई: PwC

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एमएंडए के लिए कुल घोषित सौदे के मूल्य में 38 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 25, 2024 | 6:54 PM IST

भारत में 2023 के दौरान विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) सौदों की संख्या सालाना आधार पर 10 प्रतिशत गिरकर 793 रह गई। पीडब्ल्यूसी इंडिया ने रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एमएंडए के लिए कुल घोषित सौदे के मूल्य में 38 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पीई (प्राइवेट इक्विटी) निवेश कुल 36 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह राशि 2022 के मुकाबले 36 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाती है।

इस गिरावट के बावजूद प्रति सौदा औसत निवेश 2022 में 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023 में 4.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर दिनेश अरोड़ा ने कहा पूरे साल सीमित सौदों के बावजूद आखिरी तिमाही में कुछ गतिविधियां हुईं, जिससे हमें 2024 में तेजी की उम्मीद है।

First Published : February 25, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)