facebookmetapixel
Advertisement
पर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कत

एनटीपीसी आरईएल जुटाएगी 2,100 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:21 AM IST

एनटीपीसी रिन्यूएल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) 2,100 करोड़ रुपये का ऋण जुटा रही है और उसने अपनी परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए 700 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी सुविधा के लिए भी करार किया है। उसकी पैतृक एनटीपीसी लिमिटेड (सार्वजनिक क्षेत्र की उद्यम) ने वर्ष 2030 तक 32 जीडब्ल्यू अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है। कंपनी को पैतृक से 4,000 करोड़ रुपये की कुल निर्धारित पूंजी में से 300 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं। एनटीपीसी आरईएल 4:1 के कर्ज-पूंजी अनुपात में परियोजनाओं का वित्त पोषण करेगी।
इंडिया रेटिंग्स ने कहा है कि एनटीपीसी आरईएल द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों, दोनों के जरिये पूंजी जुटाए जाने की संभावना है, जिससे कि उधारी लागत नियंत्रित की जा सके।
रेटिंग एजेंसी ने प्रस्तावित ऋण के लिए ‘एएए’ रेटिंग दी है। एनटीपीसी आरईएल की रेटिंग उसकी पैतृक एनटीपीसी के साथ उसके महत्वपूर्ण संबंध और मजबूत परिचालन को ध्यान में रखकर दी गई है। एनटीपीसी द्वारा कोई ताप परियोजनाएं चलाए जाने की संभावना नहीं है, जिसे देखते हुए किसी तरह की नई क्षमता वृद्घि अक्षय ऊर्जा सेगमेंट में होगी और इसमें बड़ा हिस्सा सौर और पवन ऊर्जा से संबंधित होगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement