facebookmetapixel
Advertisement
एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती: इतनी इंडस्ट्री और DG पर जड़ेगा ताला!मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट! धान से लेकर सोयाबीन,अरहर,बाजरा के रकबा में बड़ी गिरावटमाइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दाम

अब महंगी पड़ेगी टोयोटा की सवारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:04 PM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से आयात महंगा हो रहा है। इसकी वजह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (टीकेएम) अपने चर्चित मॉडल इनोवा और कोरोला एल्टिस की कीमतों में 1.5 से 3.5 फीसदी का इजाफा करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले भी कंपनी जनवरी में अपने वाहनों की कीमतों में 15,000 से 25,000 रुपये का इजाफा कर चुकी है। पिछले दिनों जापानी कार निर्माता होंडा सिएल ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
टोयोटा की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी करने से इनोवा और कोरोला की कीमतों में 11,300 से 44,200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी का पूरा खाका उपलब्ध नहीं कराया गया है।
मौजूदा समय में इनोवा ईवी (डीजल) की कीमत 7,57,907 रुपये है, जबकि इसके उन्नत वर्जन की कीमत 1,097,910 रुपये है। इसी तरह कोरोला एल्टिस के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,069,695 रुपये है, जबकि टॉपऐंड वर्जन की कीमत 1,263,11 रुपये है।
कीमतों में तीन माह पहले कटौती की गई थी, लेकिन उसके बाद दो बार कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की जा चुकी है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के उप प्रबंध निदेशक (मार्केटिंग) संदीप सिंह का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट की वजह से आयात महंगा हो गया है, जिससे कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। कंपनी को ज्यादातर पाट्र्स आयात करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement