facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

नोकिया का म्यूजिक फोन

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:05 PM IST

मोबाइल फोन बनाने वाली नामी कंपनी नोकिया इंडिया ने म्यूजिक फोन की अपनी कतार में आज और इजाफा कर  लिया।?कंपनी ने आज अपना नया म्यूजिक फोन नोकिया 5800 एक्सप्रेस म्यूजिक पेश किया।


यह फोन 15 जनवरी से देश भर के बाजारों में मिलना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नोकिया इंडिया के स्थानीय महाप्रबंधक टी एस श्रीधर ने बताया कि म्यूजिक फोन का बाजार इस समय सबसे तेजी से बढ रहा है।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर युवा पीढ़ी संगीत डाउनलोड करने में काफी आगे है।?आंकड़ों के मुताबिक संगीत डाउनलोड करने का बाजार भारत में फिलहाल लगभग 520 करोड़ रुपये का है। लेकिन इसमें लगातार इजाफा हो रहा है।

श्रीधर ने कहा कि म्यूजिक एडिशन मोबाइल फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हर सप्ताह मोबाइल फोन निर्माता 6 नए मॉडल पेश करते हैं।

21,800 रुपये (कर सहित) कीमत वाले यह फोन 8 जीबी मेमोरी कार्ड के साथ आता है, जिसमें 3.2 इंच की टच स्क्रीन है और इसमें 3.2 मेगापिक्सल वाला कैमरा लगाया गया है।

Advertisement
First Published - January 6, 2009 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement