facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत, कोस्पी 6% उछला; ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावा

कंपनियों को तुरंत राहत नहीं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:17 AM IST

पूरे देश में लॉकडाउन नहीं लगने और नए कॉरपोरेट दिवालिया मामलों के लिए आवेदनों की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार कोविड-19 महामारी को कंपनियों के लिए राहत उपायों की त्वरित जरूरत पर विचार नहीं कर रही है।
देश में महामारी के प्रभाव के बाद पिछले साल सरकार ने कंपनियों पर दबाव कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी। इनमें से एक कदम आईबीसी संहिता को स्थगित करना था। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने सालाना रिपोर्टों की पेशकश के लिए समय-सीमा भी आगे बढ़ा दी थी और देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से वर्चुअल बोर्ड बैठकों को अनुमति दी थी।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी खास रियायत को लेकर उद्योग से ऐसी कोई मांग सामने नहीं आई है। हम एनसीएलटी में किसी तरह की व्यस्तता भी नहीं देख रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि स्थिति कैसी रहेगी।’
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों के लिए प्राथमिकता मौजूदा समय में चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना और संकट की घड़ी में राहत प्रदान करना है।
अन्य अधिकारी ने कहा कि कंपनियों आभासी तौर पर कार्य करने में सक्षम हुई हैं और उन्हें ऑनलाइन के माध्यम से बैठकें करने की अनुमति दी गई है।
पिछले साल कोविड राहत उपायों के तौर पर दी गईं कुछ रियायतें जून 2021 में समाप्त हो जाएंगी। उदाहरण के लिए, इनमें सालाना वित्तीय विवरणों की मंजूरी, बोर्ड की रिपोर्ट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो विजुअल माध्यमों जैसे मामलों के संबंध में रियायतें शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सरकार हालात को ध्यान में रखकर इनमें से कुछ रियायतों में बदलाव ला सकती है।
खुलासा शर्तों से संबंधित कंपनी ऑडिटर्स रिपोर्ट ऑर्डर (सीएआरओ) 2020 का क्रियान्वयन भी अप्रैल 2021-22 तक टाल दिया गया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement