facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसी

एनएमडीसी अलग करेगी अपना थर्मल कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:48 PM IST

खनिज कारोबार से जुड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी थर्मल कारोबार को अलग करने की योजना बना रही है। एनएमडीसी एक और कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम बनाएगी।


इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस संयुक्त उपक्रम में कई कंपनियों की हिस्सेदारी हो सकती है। जबकि बहुलांश हिस्सेदारी एनएमडीसी के पास ही रहेगी। एनएमडीसी को मध्य प्रदेश में दो ब्लॉक मिले हैं।

इसके अलावा कंपनी को पश्चिम बंगाल के वीरभूम में भी ब्लॉक मिलने की उम्मीद है। वीरभूम में करीब 2 अरब टन कोयला होने का अनुमान है। एनएमडीसी के लिए यह बिल्कुल नया क्षेत्र है। अभी तक कंपनी लौह अयस्क का ही कारोबार करती थी।

एनएमडीसी देश में लौह अयस्क का उत्पादन और निर्यात करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी छत्तीसगढ़ के बैलाडिला और कर्नाटक की डोनीमलाई से 3 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन करती है।

वीरभूमि में कोयले की खदानों में एनएमडीसी की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। जबकि पश्चिम बंगाल खनिज विकास और टे्रडिंग कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी 40 फीसदी और बाकी की 10 फीसदी हिस्सेदारी पश्चिम बंगाल बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड की है। हालांकि एनएमडीसी के पास वीरभूमि में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का अधिकार है।

पिछले साल एनएमडीसी ने काफी कई कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम बनाए हैं। कंपनी ने रॉक फास्फेट खनन के लिए राष्ट्रीय कैमिकल ऐंड फर्टीलाइजर के साथ संयुक्त  उपक्रम बनाया है।

इसके अलावा कंपनी ने खनिज उत्खनन क्षेत्र में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी रियो टिंटो के साथ भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार के  लिए खान विकसित क रेंगी। एनएमडीसी ने स्पाइस एनर्जी समूह की कंपनी स्पाइस मिनरल्स ऐंड मेटल्स के साथ भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

साल के शुरू में एनएमडीसी ने खनन के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के  लिए कंपनियों से निविदाएं भी मंगाई थी। इसके लिए एनएमडीसी को 35 कंपनियों से आवेदन मिले थे।

जिसमें 6 विदेशी कंपनियां भी थी। इन कंपनियों में से करीब 12 कंपनियां इस्पात उद्योग और बाकी 19 कंपनियां खनन क्षेत्र से जुड़ी हुई है।

Advertisement
First Published - December 29, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement