डनलप इंडिया की हुगली जिले के शाहगंज फैक्ट्री को फिर से खोलने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री निरुपम सेन कंपनी के अध्यक्ष पवन रुइया से मुलाकात करेंगे।
कंपनी इस इकाई में काम बंद करने की घोषणा कर चुकी है। काम बंद करने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी से मुलाकात के बाद कंपनी ने की थी।