facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

अभिषेक इंडस्ट्रीज का नया संयंत्र शुरू

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:51 PM IST

ट्राइडेंट समूह की सहायक कंपनी लुधियाना स्थित अभिषेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड की यार्न स्पिनिंग इकाई-5 में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने मध्य प्रदेश के बुदनी में इकाई-6 की नींव रखी।
कंपनी की यार्न स्पिनिंग परियोजना अभी पहले चरण में ही है। कंपनी के इस संयंत्र में 50,400 स्पिंडल हैं जिनकी उत्पादन क्षमता 7,098 मीट्रिक टन यार्न का उत्पादन करने की है। इस परियोजना को कंपनी चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।
दूसरा चरण पूरा होने तक संयंत्र में 1,00,800 स्पिंडल लग चुके होंगे और इसके लिए कंपनी 373.7 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस इकाई क ा परिचालन शुरू होने से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,76,352 स्पिंडल और 1920 रोटर हो गई है।
कंपनी दक्षिण भारतीय बाजार में मौजूद संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए वहां भी विस्तार की तैयारी कर रही है। इस संयंत्र के लगने से कंपनी को सालाना कारोबार बढ़कर 110 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। कंपनी में फिलहाल 600 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस संयंत्र में इलेस्टेन यार्न, स्लब यार्न और कॉम्पेक्ट यार्न जैसे मूल्य संवर्द्धित उत्पाद बनाने की भी सुविधा है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘बुदनी में जिस संयंत्र की नींव रखी गई है, वह मध्य प्रदेश में कपंनी का पहला संयंत्र होगा। कंपनी पंजाब में पूरी तरह स्थापित होने के बाद अब कंपनी बाकी राज्यों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है।’
लगभग 2,500 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट समूह की मौजूदगी सूती यार्न, टेरी टॉवल्स, कागज, ऊर्जा, कैमिकल और आईटी क्षेत्र में भी है। कंपनी के लगभग 75 फीसदी टेक्सटाइल यूरोप और अमेरिका में निर्यात किए जाते हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2009 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement