facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

Nestle India का मुनाफा 65 फीसदी उछला

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 11:45 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शुद्ध‍लाभ चौथी तिमाही में 65.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ628.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शहरी इलाके के प्रदर्शन व ग्रामीण बिक्री को इसका श्रेय दिया है।

जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुपालन करने वाली कंपनी का राजस्व इस अवधि में 13.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,256.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मैगी नूडल्स व किटकैट चॉकलेट बनाने वाली कंपनी की देसी बिक्री इस अवधि में 13.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4,061.8 करोड़ रुपये रही। निर्यात बिक्री भी 17.1 फीसदी के इजाफे के साथ 171.4 करोड़ रुपये रही।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, हमने इस दौरान एक दशक में सबसे ज्यादा दो अंकों में बढ़त दर्ज की, जिसकी अगुआई स्थिर वॉल्यूम आदि ने की। उन्होंने कहा, ई-कॉमर्स में हमारा मजबूत प्रदर्शन जारी रहा।

कंपनी ने ग्रामीण व शहरी इलाकों को लेकर अपनी नीति मजबूत की और इसके तहत वितरण पॉइंट में इजाफा किया ​और छोटे शहरों तक भी घुस गई। नारायणन ने कहा, इसमें निवेश व क्रियान्वयन नेस्ले इंडिया को छोटे शहरों व गांवों में बढ़त तर्ज करने में मदद कर रहा है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement