facebookmetapixel
Advertisement
NTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमानरुपये को संभालने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा: गवर्नर संजय मल्होत्राOil Prices: भारत से ज्यादा महंगा पेट्रोल बेच रहे पड़ोसी देश, चीन- पाकिस्तान के रेट जान चौंक जाएंगेसरकार का नया मास्टरस्ट्रोक! राज्यों को मिलेगा परफॉर्मेंस बेस्ड फंड, मनरेगा होगा रिप्लेसGold, Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी के भाव ₹2.76 लाख के पारनिजी कंपनियां बनाएंगी बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलावCDS अनिल चौहान का बड़ा बयान! थिएटर कमांड से बदलेगी भारत की सैन्य रणनीति, चीन-पाकिस्तान पर सख्त संदेशदिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये पार, लेकिन इन देशों में 3 रुपये लीटर से भी कम में मिल रहा तेलटाटा ग्रुप में हलचल तेज! बोर्ड बैठक से पहले नोएल टाटा-चंद्रशेखरन की अहम मुलाकात, बड़े फैसलों के संकेतAI और Biotech की वजह से भारत में बढ़ रही Pharma Jobs! अगले 3 साल में बड़ा उछाल

NCLAT ने फ्यूचर रिटेल को दिवाला समाधान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 90 दिन का और वक्त दिया

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 10:02 PM IST
PC jewller insolvency

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) को कंपनी की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) को पूरा करने के लिए 90 दिनों का और वक्त दिया है।

FRL की याचिका को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLAT) की मुंबई पीठ ने FRL के CIRP को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 जुलाई, 2023 कर दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘NCLAT ने 13 अप्रैल, 2023 को याचिका पर सुनवाई की और FRL द्वारा CIRP को पूरा करने के लिए 90 दिन का समय बढ़ाते हुए 15 जुलाई, 2023 तक का वक्त दिया।’

FRL ने कहा कि यह आदेश 13 अप्रैल, 2023 को NCLAT ने मौखिक रूप से सुनाया और ‘लिखित आदेश का इंतजार’ है। कर्ज अदायगी में चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को NCLAT ने FRL के खिलाफ CIRP शुरू किया था। IBC के तहत दिवाला समाधान के लिए समयसीमा 330 दिनों की है, जिसमें मुकदमेबाजी में लगने वाला समय भी शामिल है।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement