facebookmetapixel
Advertisement
जी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमानई-कॉमर्स कर्मचारियों पर सुरक्षा का संकट, 62% के पास स्वास्थ्य बीमा नहींपुराने भारी वाहनों में 4,000-5,000 रुपये का रेट्रोफिट डिवाइस, प्रदूषण 90 फीसदी तक घटेगा

नजारा टेक्नोलॉजिज जुटाएगी 250 करोड़ रुपये

Advertisement

रकम जुटाने का कार्यक्रम कंपनी की 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है

Last Updated- January 17, 2024 | 9:42 PM IST
HP bets big on gaming and SMB deals in India amid PC market headwinds

गेमिंग व स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नजारा टेक्नोलॉजिज ने आज ऐलान किया कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयर के तरजीही आवंटन के जरिये 250 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। यह रकम नए व मौजूदा शेयरधारकों मसलन जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत की एनकेस्क्वैयर्ड ऐंड कामत एसोसिएट्स, प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट और आईसीआईसीआई प्रूडेशियल एमएफ से जुटाई जाएगी।

रकम जुटाने का कार्यक्रम कंपनी की 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का हिस्सा है, जिसकी घोषणा वित्त वर्ष 24 में की गई थी। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है, सेबी के नियमन 2018 के तहत ये इक्विटी शेयर ट्रेडिंग की मंजूरी की तारीख से छह महीने के लिए लॉक हो जाएंगे।

नई रकम का इस्तेमाल फंडिंग की जरूरतें पूरी करने और कंपनी की वृद्धि के मकसद मे होगा, जिसमें रणनीतिक अधिग्रहण और सामान्य कंपनी कामकाज शामिल है। कंपनी के संस्थापक व सीईओ नीतीश मित्रसेन ने कहा, हमारा एकीकृत नकदी भंडार अब 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है, ऐसे में नजारा विशेष तौर पर खुद के दम पर आगे बढ़ने व रणनीतिक अधिग्रहण के लिए बेहतर स्थिति में है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement