facebookmetapixel
Advertisement
एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती: इतनी इंडस्ट्री और DG पर जड़ेगा ताला!मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट! धान से लेकर सोयाबीन,अरहर,बाजरा के रकबा में बड़ी गिरावटमाइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दाम

नैनो का सपना महंगा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:15 PM IST

नैनो खरीदने की ख्वाहिश रखने वाले अगर कर्ज के जरिये अपना सपना पूरा करना चाहते हैं, तो मामला उनके लिए महंगा होगा।
अपने गैराज में नैनो खड़ी करने के लिए आपको तगड़ा ब्याज चुकाना होगा। दरअसल टाटा मोटर्स के साथ हुए करार के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नैनो के लिए कर्ज देगा। लेकिन बैंक नैनो की कीमत का केवल 70 फीसदी हिस्सा बतौर कर्ज देगा।
5 साल के इस कर्ज पर ब्याज भी 14 से 14.75 फीसदी के करीब होगी। इस बारे में देश भर में एसबीआई की शाखाओं के प्रबंधकों ने पिछले हफ्ते कंपनी के साथ बैठक की थी।
नैनो के लिए कर्ज महंगा पड़ेगा क्योंकि एसबीआई और दूसरे सरकारी बैंक कार के लिए 5 साल का कर्ज 11.5 से 12 फीसदी की दर पर दे रहे हैं। एसबीआई तो 31 मई से पहले लिए गए कार ऋण पर पहले साल में ब्याज की दर केवल 10 फीसदी रख रहा है।
एचडीएफसी बैंक जैसे निजी बैंक 5 साल के कार ऋण पर 12 से 12.5 फीसदी की दर से ब्याज वसूल रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक में ब्याज दर 14.5 फीसदी है। ज्यादातर बैंक कार की कीमत का 85 फीसदी हिस्सा बतौर कर्ज देते हैं, लेकिन नैनो के लिए केवल 70 फीसदी रकम मिलेगी।
इसके बावजूद नैनो के लिए लोगों की उत्सुकता कम नहीं है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक कार के लिए तकरीबन 4 करोड़ लोग पूछताछ कर चुके हैं। इसके बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये (भाड़ा और वैट अलग से) के करीब होगी और एयरकंडीशंड मॉडल के लिए 25 से 30 हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
हालांकि टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी नैनो की बुकिंग प्रक्रिया और दूसरे ब्योरे 23 मार्च को ही घोषित करेगी। हम 26 फरवरी को ही बता चुके हैं कि टाटा मोटर्स कार को बुक करने के लिए बड़े से बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है, ताकि भारत में कहीं से भी इसे बुक कराया जा सके।
ब्याज दर वगैरह के बारे में आपको मिली जानकारी केवल अटकल है।’ एसबीआई के प्रवक्ता ने इस बारे में ई मेल का कोई जवाब नहीं दिया। कंपनी ने नैनो की कालाबाजारी रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
कोलकाता में टाटा मोटर्स के एक डीलर ने बताया, ‘कंप्यूटर से लॉटरी की तर्ज पर नाम निकाले जाएंगे और जिनके नाम आएंगे, उन्हें ही नैनो दी जाएगी। यह काम कंपनी खुद करेगी और कार खरीदार के नाम से ही डीलर को मिलेगी।’
महंगा पड़ेगा नैनो का कर्ज

                           नैनो                         बाकी कार
कर्ज                     70%                            85%
ब्याज             14.75%                   11-14.5%

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 1:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement