facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

मिंत्रा की हुई ऑल अबाउट यू

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:46 AM IST

वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली फैशन रिटेलर मिंत्रा ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैशन ब्रांड ‘ऑल अबाउट यू’ में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। यह सौदा हाल के दिनों में किसी सेलिब्रिटी ब्रांड का उल्लेखनीय अधिग्रहण है। इस ब्रांड को 2015 में दीपिका पादुकोण और मिंत्रा की बराबर साझेदारी के तहत उतारा गया था। तभी से यह मिंत्रा प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के लिए एक अग्रणी परिधान ब्रांड के तौर पर बरकरार है।
दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘मिंत्रा के साथ साझेदारी करना और ऑल अबाउट यू जैसे किसी ब्रांड को तैयार करना मेरे लिए न केवल रचनात्मक संतुष्टि है बल्कि इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया भी है।’ मिंत्रा ने अगले चरण में इस ब्रांड को कहीं अधिक लोकप्रिय बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत देश भर के बाजारों में ग्राहकों तक उसकी पहुंच सुलभ बनाने की योजना है। मिंत्रा फैशन ब्रांड्स के प्रमुख मनोहर कामत ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण और ऑल अबाउट यू के साथ हमारी साझेदारी काफी फायदेमंद रही।’ 

Advertisement
First Published - August 4, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement