facebookmetapixel
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

मुकेश अंबानी समर्थित EV मेकर की 700 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 6:42 PM IST

भारतीय इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन निर्माता, अल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (Altigreen Propulsion) कथित तौर पर एक नए फंडिंग राउंड में लगभग 700 करोड़ रुपये (85 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। फंड का उपयोग उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए वाहन मॉडल विकसित करने के लिए किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। अब वे नए राउंड में $350 मिलियन की वैल्यूएशन के बारे में सोच रहे हैं। मुमकिन है कि कुछ इसके मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचकर इस फंडिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं।

सीईओ अमिताभ सरन के अनुसार, अल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स वर्तमान में फंड जुटाने की प्रक्रिया में है, उनका लक्ष्य जुलाई तक फंडिंग जुटाना पूरा करना है। हालाँकि, विवरणों पर अभी भी काम किया जा रहा है और उस पर बदलाव भी किया जा सकता है।

2013 में फाउंड की गई अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक कार्गो तिपहिया वाहनों का डिजाइन और निर्माण करती है और उनकी वेबसाइट के अनुसार उनकी सालाना उत्पादन क्षमता 55,000 वाहनों की है।

फर्म ने पिछले साल सीरीज ए राउंड में लगभग 3 अरब रुपये जुटाए थे। इसमें अंबानी की Reliance New Energy Ltd., Xponentia Capital Partners, Momentum Venture Capital और Accurant International ने भी हिस्सा लिया था।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement