कंपनियां

Mphasis Q1 Results: कंपनी का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 1.4 फीसदी घटा

एमफेसिस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पहली तिमाही में उसका राजस्व 4.66 प्रतिशत घटकर 3,252 करोड़ रुपये रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 4:46 PM IST

Mphasis Q1 Results: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एमफेसिस का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 1.4 प्रतिशत घटकर 396 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 401 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें : HDFC Life Q1 Results: कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15 फीसदी बढ़ा

एमफेसिस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पहली तिमाही में उसका राजस्व 4.66 प्रतिशत घटकर 3,252 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3,411.2 करोड़ रुपये था।

एमफेसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नितिन राकेश ने कहा कि वृहद-आर्थिक परिवेश अब भी अनिश्चित है। फिर भी कंपनी ग्राहक खंडों, विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी वृद्धि को व्यापक आधार दे रही है।

ये भी पढ़ें : Ultratech Cement Q1 results: सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 7 फीसदी बढ़कर 1,688 करोड़ रुपये पर पहुंचा

First Published : July 21, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)