facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

वेदांत रिसोर्सेज की रेटिंग घटा सकती है मूडीज

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:08 PM IST

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वेदांत रिसोर्सेज (वीआरएल) की अपनी लाभप्रद सहायक कंपनी वेदांत लिमिटेड (वीडीएल) में पूर्ण स्वामित्व हासिल करने में विफलता से नकदी प्रवाह का झटका लगेगा। इसलिए मूडीज ने वेदांत रिसोर्सेज की रेटिंग को कम करने के लिए समीक्षा के दायरे में रखा है।
मूडीज के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ क्रेडिट अधिकारी कौस्तुभ चौबाल के हवाले रिपोर्ट में कहा गया है, ‘होल्डिंग कंपनी के तौर पर वेदांत रिसोर्सेज खुद के संचालन के बिना ऋण परिपक्वता के लिए ऐसे समय में पुनर्वितपोषण की जरूरत होगी जब पूंजी बाजार में नकदी की सख्ती दिख रही है। इससे उसकी प्रमुख सहायक कंपनियों पर नकदी जुटाने की अनावश्यक दबाव बढ़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘शेयर गिरवी होने के साथ ही प्रशासन संबंधी जोखिम भी अधिक बना हुआ है। इसके अलावा लगातार कमजोर होती नकदी प्रवाह और संभावित पुनर्वित्तपोषण से आक्रामक वित्तीय रणनीति एवं उच्च जोखिम लेने का पता चलता है।’
मार्च 2020 तक समूह के कुल समेकित ऋण बोझ करीब 50 फीसदी यानी 7.5 बिलियन डॉलर मार्च 2022 अदा करना है। इसमें वीआरएल में 2.5 अरब डॉलर और उसके एकमात्र शेयरधारक वॉल्कन इन्वेस्टमेंट्स में 42.5 करोड़ डॉलर शामिल हैं।
इस बीच, वॉल्कन ने 2003 के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के बाद से वीआरएल में कोई ताजा इक्विटी निवेश नहीं किया है। यहां तक कि भारी संकट के दौरान भी उसने कोई निवेश नहीं किया। इसलिए मूडीज को भविष्य में किसी भी इक्विटी निवेश की उम्मीद नहीं है।

Advertisement
First Published - October 28, 2020 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement