facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

मैदान में उतर गई मोन्नेट, जंग तेज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:41 PM IST

उड़ीसा स्पंज पर कब्जा जमाने की जंग अब दिल्ली की मोन्नेट इस्पात ऐंड पावर के कूदने से और तेज हो गई है।
मोन्नेट इस्पात ने इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस डेवलपमेंट कंपनी (आईडीएफसी) से उड़ीसा स्पंज में 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इससे मोन्नेट के पास कंपनी के कुल 27 फीसदी शेयर हो गए हैं।
सिंघल बंधुओं के आपसी घमासान में मोन्नेट के कूदने से उड़ीसा स्पंज के प्रवर्तक पी. के. मोहंती को सबसे ज्यादा फायदा होगा। भूषण समूह के संजय और नीरज सिंघल के बीच इस कंपनी को लेकर पहले से ही होड़ है। संजय सिंघल जहां भूषण पावर ऐंड स्टील के प्रवर्तक हैं तो नीरज सिंघल भूषण स्टील के प्रवर्तक हैं।
सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि उड़ीसा स्पंज ने अपने प्रवर्तक पी के मोहंती की सलाह से ऑफर की पूरी योजना तैयार कर ली है। उम्मीद है कि यह ऑफर 28 फरवरी से पहले दे दिया जाएगा। समझा जाता  है कि मौजूदा घटनाक्रम की भनक केवल छोटे भाई नीरज को थी, हालांकि नीरज की कंपनी भूषण स्टील ने इससे इनकार किया है।
मोन्नेट इस्पात के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ”आईडीएफसी से पांच फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का रणनीतिक महत्व है।” उड़ीसा स्पंज के पास करीब 12 करोड़ टन लौह अयस्क और इतना ही कोयले का भंडार होने का अनुमान है।
मोन्नेट का ऑफर प्राइस संजय सिंघल के 300 रुपये प्रति शेयर के मौजूदा ऑफर से थोड़ा ज्यादा  होने का अनुमान है। संजय ने 300 रुपये का ऑफर तब दिया था जब उनके छोटे भाई नीरज सिंघल ने यूनिटेक से 9 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद उड़ीसा स्पंज में अपनी हिस्सेदारी 14.8 फीसदी कर ली थी। इसके अलावा, उन्होंने 35 लाख वारंट भी खरीद लिए थे।

Advertisement
First Published - February 25, 2009 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement