facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?

सौदे के लिए पैसे की कोई समस्या नहीं है- मूर्ति

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:18 PM IST

सत्यम कंप्यूटर को खरीदने की दौड़ में अमेरिकी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी आईगेट कॉरपोरेशन भी शामिल है।
सत्यम खरीद की रणनीति और आईगेट इसकी प्रबल दावेदार कैसे है, इस बारे में कंपनी के सीईओ फणीश मूर्ति से बात की बिभू रंजन मिश्र ने। पेश है, संक्षिप्त अंश:
सत्यम खरीद की दौड़ में आप खुद को सबसे योग्य मानते हैं, इसकी वजह क्या है?
आईगेट शुरुआती दौर में ही सत्यम को खरीदने की इच्छा जता चुकी थी। हालांकि सौदे को लेकर अनिश्चितता और कंपनी की वित्तीय स्थिति का खुलासा नहीं करने से कंपनी की रुचि घट गई थी। हालांकि बाद में कहा गया कि खरीदारी की इच्छुक पार्टियों को सत्यम का वित्तीय लेखा-जोखा दिया जाएगा, तो कंपनी फिर से इसे खरीदने को आगे आई। वैसे, कंपनी का शुरू से ही मानना है कि सत्यम की कीमतों में भारी गिरावट आई है।
सत्यम की वित्तीय स्थिति और ग्राहकों को देखते हुए आईगेट कितनी रकम अदा करने को तैयार है?
सत्यम की कीमत कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट को देखने के बाद ही लगाया जा सकता है। अभी हमें यह भी पता नहीं है कि सत्यम पर कितनी देनदारी है। सच तो यह है कि सत्यम के वित्तीय रिपोर्ट को देखने के बाद ही कंपनी इस बारे में कोई फैसला लेगी।
आपकी नजर में सत्यम की वाजिब कीमत कितनी हो सकती है?
मौजूदा बाजार मूल्य से कम कीमत ही होनी चाहिए। लेकिन यह कितनी कम होगी, यह कंपनी की देनदारियों को देखने के बाद ही पता चल सकता है।
इस सौदे के लिए आप पैसे की व्यवस्था कहां से करेंगे?
आईगेट का 5.5 अरब डॉलर के अमेरिकी पीई फंड के साथ साझा है। जहां से कंपनी को फंड की व्यवस्था करने में आसानी होगी। सही मायने में आईगेट के लिए पैसा कोई मसला है ही नहीं।
जब एलऐंडटी, स्पाइस और टेक महिंद्रा जैसी भारतीय कंपनियां भी सत्यम खरीद में रुचि ले रही हैं, ऐसे में आप खुद को कहां पाते हैं?
मेरा मानना है कि आईगेट सत्यम की सबसे अच्छी खरीदार साबित हो सकती है। पिछले कुछ समय में आईगेट ने कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है और उसे घाटे से उबारकर मुनाफा कमाने योग्य बना दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सत्यम के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement