facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

M&M मौजूदा बिक्री नेटवर्क के जरिए EV बेचेगी, एक जगह उपलब्ध होंगे सभी विकल्प

Advertisement

मुंबई स्थित कॉर विनिर्माता ने दो नये मॉडल - बीई 6ई और एक्सईवी 9ई पेश करके अपने इलेक्ट्रिक वाहन रेंज का विस्तार किया है।

Last Updated- December 01, 2024 | 2:54 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) अपने मौजूदा बिक्री नेटवर्क के जरिये अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बेचेगी। M&M के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को एक जगह ही सभी विकल्प उपलब्ध कराना चाहता है। मुंबई स्थित कॉर विनिर्माता ने दो नये मॉडल – बीई 6ई और एक्सईवी 9ई पेश करके अपने इलेक्ट्रिक वाहन रेंज का विस्तार किया है।

M&M के ऑटो और कृषि क्षेत्रों के कार्यकारी निदेशक तथा सीईओ राजेश जेजुरिकर ने से कहा, ”हम बिक्री चैनल को एक जैसा इसलिए रखना चाहते हैं, ताकि ग्राहक को आईसीई (आंतरिक दहन इंजन वाली कारें) और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) के बीच विकल्प मिल सके।”

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कंपनी अपने ईवी रेंज के लिए एक अलग बिक्री नेटवर्क स्थापित करने पर भी विचार करेगी। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने ईवी मॉडल बेचने के लिए एक अलग बिक्री चैनल स्थापित किया है। नए पेश किए गए ईवी मॉडल – बीई 6ई और एक्सईवी 9ई की डिलीवरी अगले साल फरवरी-मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।

Also read: जल्द आएगा EPFO 3.0! अब एटीएम से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा, बड़े बदलाव की तैयारी

कंपनी इस समय बाजार में एक इलेक्ट्रिक मॉडल – एक्सयूवी 400 बेचती है। ईवी के लिए अलग बिक्री नेटवर्क न होने के कारणों के बारे में विस्तार से बताते हुए, जेजुरिकर ने कहा, ”ग्राहकों को हमारे आउटलेट में आकर सभी उत्पाद देखने चाहिए, ताकि फिर वे चुन सकें, और कभी-कभी वे एक से अधिक (मॉडल) ले लेंगे। तो यह एक तरीका है, जिससे मांग बढ़ती है।” उन्होंने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और सेवा को संभालने के लिए बिक्री आउटलेट पर एक विशेष टीम बना रही है।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement