facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

माइंडट्री करेगी नेक्स्ट डिजिटल का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:36 AM IST

मझोले आकार की आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री ने कहा है कि उसने एलऐंडटी गु्रप के इंडस्ट्री 4.0 के लिए क्लाउड आधारित आईओटी और एआई प्लेटफॉर्म नेक्स्ट डिजिटल बिजनेस करीब 198 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया है।

नेक्स्ट डिजिटल बिजनेस की स्थापना एलऐंडटी में मजबूत डिजिटल क्षमताओं के साथ वित्त वर्ष 2019 में एक स्टार्ट अप के तौरपर की गई थी। बीएसई को भेजी गई जानकारी के अनुसार नेक्स्ट डिजिटल बिजनेस का राजस्व वित्त वर्ष 2021 में 37.59 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020 के 49.73 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत की गिरावट है।

कंपनी के बयान के अनुसार, नेक्स्ट डिजिटल ने एलऐंडटी के परिचालन में आईओटी टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण के व्यापक इस्तेमाल में अहम योगदान दिया है। इससे एलऐंडटी के परिचालन डेटा-केंद्रित बनाने में मदद मिली है।

माइंडट्री के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक देबाशिष चटर्जी ने कहा, ‘औद्योगिक और निर्माण कंपनियां पूरी वैल्यू चेन में डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपना रही हैं, लेकिन इस दिशा में रणनीतिक तौर पर दक्षता वाले भागीदार की जरूरत है। ‘

 

Advertisement
First Published - May 20, 2021 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement