facebookmetapixel
Advertisement
जून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

मेघा इंजीनियरिंग ने इन्फ्रा क्षेत्र की दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:04 AM IST

जब हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने पिछले सप्ताह यह घोषणा की थी कि उसने जम्मू-कश्मीर में जोजिला परियोजना के लिए 4,509.5 करोड़ रुपये का सुरंग निर्माण संबंधित अनुबंध हासिल कर लिया है तो कंपनी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन अब वह हाल के समय में देश में तेजी से बढ़ रही और बेहद सफल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं ईपीसी (सरकार द्वारा वित्त पोषित अनुबंध) कंपनियों में से एक बन गई है।
कंपनी का राजस्व पिछले पांच वर्षों में वित्त वर्ष 2014 के 5,200 करोड़ रुपये से करीब तीन गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2019 में 20,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समान अवधि में, उसका शुद्घ लाभ वित्त करीब 6 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2019 में 2800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2014 में करीब 500 करोड़ रुपये था। इसने एमईआईएल को लार्सन ऐंड टुब्रो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनी बना दिया है। एलऐंडटी की इन्फ्रास्टक्चर इकाई ने वित्त वर्ष 2019 में 73,000 करोड़ रुपये का राजस्व और करीब 5,400 करोड़ रुपये कर ब्याज एवं कर-पूर्व लाभ (पीबीआईटी) दर्ज किया।
एलऐंडटी के इन्फ्रास्टक्चर खंड का राजस्व वित्त वर्ष 2014 से वित्त वर्ष 2019 के बीच दोगुना हो गया, जबकि समान अवधि के दौरान एमईआईएल का राजस्व चार गुना बढ़ा है। हालांकि एमईआईएल अपने न्यून आधार की वजह से काफी तेजी से बढ़ रही है। अन्य कारण यह भी है कि कंपनी ने हाल में बड़ी तादाद में परियोजनाएं क्रियान्वित की हैं। चेयरमैन के तौर पर पीपी रेड्डी और प्रबंध निदेशक दामाद कृष्णा रेड्डी के नेतृत्व में कंपनी ने 1989 में एक छोटी फैब्रिकेशन इकाई के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन मौजूदा समय में यह बिजली, सिंचाई, पेयजल, सड़क और हाइड्रोकार्बन जैसे क्षेत्रों में उपस्थिति बना चुकी है।
कंपनी के पास 55,548 करोड़ रुपये की पोलावरम मल्टीपर्पज परियोजना में 4,358 करोड़ रुपये का अनुबंध है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा पिछला अनुबंध रद्द किए जाने के बाद कंपनी ने बोली प्रक्रिया में हाइड्रोपावर स्टेशन का अनुबंध हासिल किया है। एमईआईएल ने 4,358 करोड़ रुपये में यह परियोजना हासिल की, जो पिछली बोली के मुकाबले 12.6 प्रतिशत कम था।

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement