facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

प्री-फेस्टिव सेल के दौरान मीशो को मिले करीब 1 करोड़ ऑर्डर

Advertisement

चार दिनों की सेल के दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से अधिक ग्राहक पहुंचे

Last Updated- October 05, 2023 | 10:32 PM IST
Meesho

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने कहा कि उसे 4 दिनों की सेल के दौरान करीब एक करोड़ ऑर्डर मिले हैं। इनमें से 75 फीसदी ऑर्डर मझोले शहरो से मिले हैं। इस सेल के दौरान मीशो ने 50 लाख से अधिक ग्राहकों को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित किया है।

कंपनी ने कहा कि ओणम, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित सेल के दौरान उल्लेखनीय सफलता देखने को मिली। अब कंपनी त्योहारी सीजन के लिए कमर कस चुकी है। कंपनी 6 से 13 अक्टूबर तक मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल की शुरुआत कर रही है। इसका मुकाबला एमेजॉन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (जीआईएफ) और फ्लिपकार्ट के द बिग बिलियन डे (बीबीडी) से होगा, जो 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं।

मीशो की सीएक्सओ (ग्रोथ) मेघा अग्रवाल ने बातचीत में कहा, ‘हम देख रहे हैं कि देश के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों से बहुत सारे नए ग्राहक आ रहे हैं। हम अब मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल की तैयारी कर रहे हैं, जो त्योहारी सीजन के दौरान शुरू होगा। पिछले साल हमने त्योहारी सीजन के दौरान सालाना आधार पर करीब दो गुना वृद्धि देखी।’

कंपनी को पहले से ही अमरावती, औरंगाबाद, देहरादून, नेल्लोर, सोलापुर और वारंगल जैसे मझोले शहरों से 75 फीसदी मांग देखने को मिल रही है। मीशो ने बीते दो महीनों में त्योहारी सीजन की तैयारी के लिए करीब 2 लाख नए विक्रेताओं को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है।

कंपनी के पास 30 श्रेणियों में लगभग 14 लाख विक्रेता और लगभग 12 करोड़ उत्पाद हैं। कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पूरे भारत में ग्राहकों के पास इस त्योहारी सीजन में चुनने के लिए कई किफायती विकल्प हों।

मीशो ने हाल ही में त्योहारी सीजन के लिए ‘मीशो मॉल’ के माध्यम से ब्रांडेड उत्पादों की एक श्रृंखला की पेशकश करके अपने रणनीतिक विस्तार की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों और क्षेत्रीय ब्रांडों के व्यवसायों को डिजिटल बनाने में मदद करना भी है। ब्रांडेड उत्पादों में विस्तार ग्राहकों के त्योहारी खरीदारी अनुभव को बढ़ाने के लिए मीशो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले साल शुरू होने के बाद से मीशो मॉल हर महीने करीब 30 फीसदी की वृद्धि कर रहा है और पिछले छह महीनों में एक करोड़ से अधिक ऑर्डर संसाधित कर रहा है। मीशो मॉल ने 400 से अधिक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ साझेदारी की है। इनमें बजाज, बायोटिक, बोच, डीकैथलॉन, बेवकूफ और हिमालय जैसे ब्रांड शामिल हैं। अन्य ब्रांडों में ममाअर्थ, मिल्टन, पैरागॉन, फिलिप्स, प्लम, सिरोना और वॉव स्किन साइंस शामिल हैं।

मीशो ने कहा कि उसने प्लेटफॉर्म को गैर-जीएसटी विक्रेताओं के लिए भी बना दिया है। कंपनी जीएसटी परिषद द्वारा की गई हालिया घोषणा के बाद ऐसा किया है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को 40 लाख रुपये तक के कारोबार वाले गैर-जीएसटी विक्रेताओं को शामिल करने की अनुमति दी गई। यह कदम कंपनी के लिए ऐतिहासिक रूप से कम प्रवेश वाले राज्यों में 1.5 से 2 करोड़ विक्रेताओं को जोड़ने मेंमदद करेगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘यह छोटे विक्रेता देश की रीढ़ हैं। हम अपने प्लेटफॉर्म पर और अधिक गैर जीएसटी विक्रेताओं को साथ लाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement