डिजिटलीकरण में मदद कर रही मीशो

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 9:06 PM IST

मीशो ने 10 करोड़ छोटे कारोबारियों को ऑनलाइन सफल बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए देश भर में 4,00,000 से अधिक विक्रेताओं को अपने कारोबार को डिजिटल बनाने में मदद की है।
मीशो तेजी से बढ़ती इंटरनेट कॉमर्स कंपनी है। मीशो के सभी विक्रेताओं में से करीब 70 फीसदी नगर और छोटे शहरों से आते हैं। मीशो के प्लेटफॉर्म पर गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की जबरदस्त भागीदारी है।   
मीशो पर मौजूद 4,00,000 विक्रेताओं में से करीब 70,000 दिल्ली से हैं। इस प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय राजधानी से सर्वाधिक महिला विक्रेता मौजूद हैं। दिलचस्प है कि दिल्ली ने महिला विक्रेताओं की संख्या में भी पांच गुने की जबरदस्त वृद्घि हासिल की है जो कि देश भर में सर्वाधिक है।
विक्रताओं को अपने ऑनलाइन कारोबार को बढ़ाने में और मदद देने के लिए मीशो ने जुलाई 2021 में शून्य फीसदी कमीशन मॉडल की घोषणा की थी जो कि इस उद्योग में पहली बार हुआ है।

First Published : February 22, 2022 | 9:06 PM IST