facebookmetapixel
Advertisement
‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBI

Medtronic अपने इंजीनियरिंग, इनोवेशन सेंटर में 3,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 12:55 PM IST
Lulu Group Investment in India

स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दुनिया की प्रमुख कंपनी मेडट्रॉनिक पीएलसी यहां मेडट्रॉनिक इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन सेंटर (एमईआईसी) के विस्तार के लिये 3,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। मेडट्रॉनिक ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एमईआईसी कंपनी का अमेरिका के बाहर यह सबसे बड़ा शोध एवं विकास केंद्र है।

यह कंपनी का वैश्विक स्तर पर अनुसंधान एवं विकास आधारित नवोन्मेष तथा वृद्धि रणनीति का हिस्सा है। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव से अमेरिका के न्यूयार्क में मुलाकात की। एमईआईसी में वर्तमान में 800 से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

नये निवेश की घोषणा के साथ अगले पांच साल में यह संख्या 1,500 से अधिक होने की उम्मीद है। इस निवेश से रोबोटिक्स, इमेजिंग और नेविगेशन, सर्जिकल तकनीक जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को मदद मिलेगी।

के टी रामाराव ने कहा कि हैदराबाद में एमईआईसी का विस्तार शहर के मजबूत परिवेश और वैश्विक चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बढ़ते महत्व का प्रमाण है।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement