facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुला

लाइट बाइट से मैकडॉनल्ड को टक्कर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:39 PM IST

डाबर अपनी रेस्टोरेंट चेन लाइट बाइट के जरिए अब फास्टफूड कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने बताया कि कंपनी लाइट बाइट के जरिए मैकडॉनल्ड जैसी फूड चेन को कड़ी टक्कर देगी। फूड फोरम इंडिया में अमित ने बताया कि कंपनी मंदी के बावजूद अपनी विस्तार योजना को आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने बताया कि फूड और ब्रेवरेज का संगठित बाजार करीब 7200 करोड़ रुपये का है, जबकि असंगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी इसमें करीब 90,000 करोड़ रुपये है। यही वजह है कि कंपनी इस क्षेत्र में 2012 तक करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और देशभर में करीब 200 आउटलेट खोलेगी।
बर्मन के मुताबिक, फूड रिटेल सालाना 30 फीसदी की दर से विकास कर रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में पर्याप्त अवसर हैं, जिसका फायदा लाइट बाइट को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी कॉरपोरेट कैटरिंग में भी अपने कारोबार का विस्तार करेगी। इसके लिए कंपनी फूड यूनियन नाम से कैटरिंग शुरू करेगी।
मौजूदा समय में कंपनी का फूड कोर्ट हैदराबाद स्थित इन्फोसिस और माइक्रोसॉफ्ट के कार्यलयों में है और अब कंपनी इस योजना को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का दिल्ली में भी फूड यूनियन क्लिक्स नाम से दो फूड कोर्ट चल रहे हैं।
बर्मन का कहना है कि कंपनी लाइट बाइट को देशभर में मैकडोनाल्ड की तर्ज पर शुरू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछले साल 38 रेस्टोरेंटों की शुरुआत की है, जिस पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
कॉरपोरेट कैटरिंग कारोबार के बारे में बर्मन ने बताया कि 250 करोड़ रुपये का यह कारोबार 20 फीसदी सालाना की दर से विकास कर रहा है। कंपनी को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर दो फूड कोर्ट खोलने की अनुमति मिली है।
बर्मन का कहना है कि एफएमसीजी स्टोरों की तुलना में फूड रेस्टोरेंट ज्यादा मुनाफे का सौदा है। यही वजह है कि कंपनी इस क्षेत्र को ज्यादा तवाो दे रही है। बर्मन ने बताया कि कंपनी अगले महीने कार्बोनेटेड ड्रिंक्स लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement