हैदराबाद की कंपनी मायटास इन्फ्रा ने वेदांत एल्युमिनियम के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि वेदांत एल्युमिनियम और उसके आठ कर्मचारियों ने मायटास द्वारा जमा की गई 47 करोड़ रुपये बैंक गारंटी की रकम का गलत तरीके से भुगतान करा लिया है।
यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 403, 406 और 420 के तहत विश्वास हनन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के संदर्भ में हैदराबाद उच्च न्यायालय में दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि आईसीआईसीआई, एक्सिस और आईडीबीआई सहित कई बैंकों से बैंक गारंटी की राशि कॉन्ट्रैक्ट के पूरा होने से पहले ही निकाल ली गई है।