facebookmetapixel
Advertisement
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान

माया ने खोला चमड़ा उद्योग के लिए राहत का पिटार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के चमड़ा उद्योग के विकास-विस्तार के लिए मायावती सरकार ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है।


लंबे समय से कर में राहत की मांग कर रहे चमड़ा उद्योग से जुड़े कारोबारियों की राज्य सरकार ने अब जाकर सुध ली है। राज्य सरकार की ओर से आगरा में 100 करोड़ रुपये की लागत से लेदर पार्क और जूते की मंडी बनाने का प्रस्ताव है। वैट से राहत की मांग कर रहे छोटे व्यापारियों को भी बड़ी राहत दी गई है। प्रदेश में बनने वाले ऐसे जूते जिनकी कीमत 300 रुपये तक होगी, उस पर कोई कर नहीं लगाए जाने की घोषणा की गई है।


साथ ही 500 रुपये तक की कीमत वाले जूतों पर वैट घटाकर 11.5 फीसदी की जगह 4 फीसदी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से चमड़ा उद्योग को भारी राहत मिली है। कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को बीते सप्ताह ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनाव की आचार संहिता के चलते इसकी घोषणा मंगलवार को मायावती ने अगारा में की। मायावती के मुताबिक आगरा में जूता मंडी खुलेगी जिसके लिए सरकार हर तरह की मदद करेगी। आगरा में 250 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ रुपये की लागत से लेदर पार्क बनाने की योजना है।


इसके अलावा, सरकार जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार करेगी, जिससे कानपुर से चमड़ा उद्योगों का पलायन रुक सके। कानपुर और आगरा के जूता व्यवसायी लंबे समय से वैट से छूट की मांग कर रहे थे, जिस पर मायावती ने अपनी स्वीकृति दे दी है। वर्कबुक पर वैट घटाकर 8 की जगह 4 फीसदी कर दिया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2008 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement