facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

मारुति अप, हुंडई डाउन

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:47 PM IST

बिक्री में गिरावट से बेजार मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स को आखिकर बढ़ोतरी की राह मिल ही गई।
दोनों कंपनियों ने जनवरी में बिक्री के बेहतर आंकड़े दिए हैं। मारुति की बिक्री पिछले साल जनवरी के मुकाबले बढ़ी है, लेकिन हुंडई को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है।
मारुति ने इस दौरान 5.39 फीसदी का इजाफा दर्ज किया। कंपनी ने पिछले महीने 67,005 कारें बेचीं, जबकि जनवरी 2008 में वह 63,459 कारें ही बेच पाई थी।
टाटा मोटर्स ने इस साल के पहले महीने में 18,331 कारें बेची हैं, जो मई 2008 के बाद बेहतरीन आंकड़ा है, लेकिन जनवरी 2008 में 20,119 कारों के आंकड़े से यह कम है।
सबसे बड़ी कार निर्यातक हुंडई की बिक्री में जनवरी 2008 के मुकाबले 13.5 फीसदी की कमी आई। कंपनी पिछले महीने 21,016 कारें बेच सकी, जबकि पिछले साल जनवरी में उसने 24,301 कारें बेची थीं हालांकि उसका निर्यात 20.9 फीसदी बढ़ गया।
प्रीमियम सेडान निर्माता कंपनी होंडा सिएल ने जनवरी में 5,773 कारें बेचीं, जबकि जनवरी 2008 में आंकड़ा 7,767 था। लेकिन दिसंबर 2008 के 3,667 के आंकड़े में 57.4 फीसदी का इजाफा हुआ।
हुंडई
जनवरी 2008 – 24,301
जनवरी 2009 – 21,016
मारुति
जनवरी  2008 – 63,459
जनवरी 2009 – 67,005

Advertisement
First Published - February 3, 2009 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement