facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

मैनकाइंड ने कोविड दवा के लिए की साझेदारी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:31 AM IST

दिल्ली की औषधि कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने कोविड-19 की दवा के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी देवूंग फार्मास्युटिकल के साथ करार किया है। इसके तहत कोविड-19 के लिए एंटी-पैरासाइटिक दवा निक्लोसैमाइड का क्लीनिकल परीक्षण किया जाएगा। देवूंग की भारतीय इकाई इस दवा के पहले चरण के परीक्षण के लिए मैनकाइंड फार्मा के साथ सहयोग करेगी। उनका मानना है कि कोविड-19 के उपचार के लिए क्लीनिकल परीक्षण से पहले के प्रमाण काफी उत्साहजनक रहे हैं। क्लीनिकल परीक्षण से पहले का अध्ययन जानवरों पर इस दवा के इस्तेमाल के जरिये किया गया था।
बयान में कहा गया है, ‘निक्लोसैमाइड एक एंटहेल्मिंटिक के तौर पर क्लीनिकल उपयोग के लिए तैयार है। हालांकि मौजूदा फॉर्मूलेशन इसके वैकल्पिक क्लीनिकल संकेत के लिए लंबे समय तक प्रभावी रहने वाला वेरिएंट है। इसे खाने की दवा तैयार करने के लिए बाधाओं को भी दूर किए जाने की उम्मीद है।’ एंटहेल्मिंटिक एंटी-पैरासाइटिक दवाओं का समूह है जो मेजबान को कोई खास नुकसान पहुंचाए बिना शरी से परजीवी कीड़े एवं आंतरिक परजीवियों को बाहर करता है।
मैनकाइंड ने एक बयान में कहा है कि इन विट्रो (जिवित कोशिका के बाहर) निक्लोसैमाइड सार्स-सीओवी-2 वायरस के खिलाफ एंटीवायरल प्रभाव के लिहाज से रेमडेसिविर, क्लोरोक्विन और सिक्लेसोनाइड के मुकाबले क्रमश: 40, 26 और 15 गुना अधिक प्रभावी पाई गई। साथ ही निक्लोसैमाइड की इंजेक्शन वाली दवा ने पशुओं पर परीक्षण के दौरान उनके फेफड़ों से वायरस को सफलतापूर्वक हटा दिया। इससे वायरस संक्रमण से मुकाबला करने में मदद मिली।

राइट्स लिमिटेड का एकीकृत लाभ घटा
कोविड-19 संकट के बीच राइट्स लिमिटेड का 30 जून को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 फीसदी घटकर 65 करोड़ रुपये रहा। रेलवे की इस परामर्श कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 102 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 379 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल समान अवधि में 573 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का व्यय 290 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 420 करोड़ रुपये था। राइट्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि महामारी की मुश्किलों के बावजूद कंपनी का तिमाही परिणाम संतोषजनक है। हमने बहुत जल्द ही विभिन्न स्थानों पर अपने कामकाज को दोबारा शुरू कर लिया था, जिसने हमारी आय और मार्जिन को बनाए रखने में मदद की। भाषा

Advertisement
First Published - August 11, 2020 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement