कंपनियां

Mahindra Group की होटल कंपनी का बड़ा प्लान, करेगी 4,500 करोड़ रुपये का निवेश, जानें पूरी डिटेल

MHRIL ने होटल कमरो की संख्या को दोगुनी कर 10,000 करने के लिए अगले तीन से चार साल में 4,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 25, 2024 | 3:59 PM IST

Mahindra Group की होटल कंपनी महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (MHRIL) ने एक बड़ा बिजनेस प्लान जारी किया है। कंपनी ने अपने होटल कमरों की संख्या दोगुनी करने वाली है।

4,500 करोड़ रुपये की निवेश योजना

MHRIL ने होटल कमरो की संख्या को दोगुनी कर 10,000 करने के लिए अगले तीन से चार साल में 4,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है। इस बात की जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कविंदर सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-2030 तक कमरों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 तक करने के लिए नए रिजॉर्ट बनाने, पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और अधिग्रहण करने के अलावा राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भारत की इकॉनमिक ग्रोथ में एक चौथाई योगदान देना चाहिए: Mahindra

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास 5,000 से 10,000 कमरे तक पहुंचने के लिए सभी रणनीतियां तैयार हैं। हम इसके लिए सही राह पर हैं।”

उन्होंने कहा कि 690 कमरों की पांच नई, पुरानी और अधिग्रहण परियोजनाओं पर फिलहाल 835 करोड़ रुपये का निवेश प्रक्रिया में है।
सिंह ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि यह निवेश अगले वर्ष में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और बहुत जल्द हम इसे तीन से चार साल में 4,000-4,500 करोड़ रुपये तक बढ़ा देंगे क्योंकि आपको 2030 तक 5,000 कमरे जोड़ने की जरूरत है।”

विस्तार की रणनीति पर सिंह ने कहा कि नई, पुरानी और अधिग्रहण के अलावा कंपनी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पर भी जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें: Byju Raveendran ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, EGM को बताया तमाशा

MHRIL के विदेश में भी हैं रिसॉर्ट

MHRIL के 30 जून, 2023 तक भारत और विदेश में रिसॉर्ट की संख्या 102 है। महिंद्रा होटल की सहायक कंपनी, हॉलिडे क्लब रिसॉर्ट्स ओए (HCR), फिनलैंड के पास 33 टाइमशेयर प्रॉपर्टीज हैं। इन प्रॉपर्टीज में फिनलैंड, स्वीडन और स्पेन में 9 स्पा रिसॉर्ट शामिल हैं।

शेयरों पर पड़ेगा असर

महिंद्रा हॉलिडेज का स्टॉक एक साल में 50 फीसदी तक ऊपर चढ़ा है। इसका 52 वीक हाई 469.80 और लो 256.40 है। वहीं, इसका मार्केट कैप 8,276.41 करोड़ रुपये है। कंपनी के इस निवेश योजना से सोमवार को कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।

First Published : February 25, 2024 | 3:53 PM IST