facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Maharatna PSU ने Q4 में किया डिविडेंड का ऐलान, देखें कितना रहा मुनाफा, रेवेन्यू और EBITDA

Advertisement

BHEL Q4 Results: चौथी तिमाही में BHEL का शुद्ध मुनाफा 4% बढ़कर ₹504 करोड़ रहा।

Last Updated- May 16, 2025 | 4:00 PM IST
BHEL

सरकारी महारत्न कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने कहा है कि उसके बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 25% फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि हर शेयर पर ₹0.50 का डिविडेंड मिलेगा। बीएचईएल ने बताया कि यह फाइनल डिविडेंड कंपनी की आने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी के बाद शेयरधारकों को दिया जाएगा। AGM में मंजूरी के बाद डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

BHEL का मुनाफा उम्मीद से कम, सिर्फ 4% की बढ़त

चौथी तिमाही में बीएचईएल का शुद्ध मुनाफा 4% बढ़कर ₹504 करोड़ रहा। कंपनी की कुल आमदनी (Revenue) एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 9% बढ़कर ₹8,993.4 करोड़ रही। बीएचईएल का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) ₹831 करोड़ रहा, जबकि अनुमान ₹1,023 करोड़ का था। हालांकि सालाना आधार पर EBITDA में 14.2% की बढ़त देखी गई है।

Also Read | Tata Stocks Dividend 2025: Q4 नतीजों में टाटा की 10 कंपनियों ने किया डिविडेंड ऐलान, कब मिलेगा पैसा?

BHEL के EBITDA मार्जिन में मामूली बढ़त

EBITDA मार्जिन यानी लाभ का प्रतिशत इस तिमाही में 9.25% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से करीब 40 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है। लेकिन बाजार में 9.55% मार्जिन की उम्मीद की जा रही थी। कारोबार के अंत तक कंपनी के शेयर 2.04% की बढ़त के साथ 250.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - May 16, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement