facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियम

X को नया रूप देने वाली Linda Yaccarino ने छोड़ा पद, दो साल में किए कई इनोवेशन

Advertisement

Linda Yaccarino Resigns: बुधवार को शेयर किए गए एक संदेश में लिंडा ने X में बिताए समय को सकारात्मक बताया और कंपनी के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई।

Last Updated- July 10, 2025 | 9:05 AM IST
Linda Yaccarino
Linda Yaccarino ने दो साल तक X में सीईओ पद पर जिम्मेदारी निभाई और अब अपने कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है।

ईलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी X (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दो साल तक यह जिम्मेदारी निभाई और अब अपने कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है।

बुधवार को शेयर किए गए एक संदेश में लिंडा ने X में बिताए समय को सकारात्मक बताया और कंपनी के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि X एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सभी की आवाज़ को जगह देता है और आज की संस्कृति का सबसे बड़ा संकेत बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता यूजर्स, बिजनेस पार्टनर्स और टीम की मेहनत के बिना संभव नहीं थी।

मस्क ने उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपके योगदान के लिए धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें: Apple में भारतीय प्रतिभा की धाक! मुरादाबाद के सबीह खान को बनाया गया नया COO

मस्क ने सराहा योगदान, लिंडा ने संभाली कई अहम जिम्मेदारियां

लिंडा याकारिनो को मई 2023 में X (पहले ट्विटर) की सीईओ बनाया गया था। ईलॉन मस्क ने 2022 के आखिर में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और फिर इसका नाम बदलकर X कर दिया था। लिंडा को एक अनुभवी विज्ञापन विशेषज्ञ के तौर पर कंपनी में लाया गया था।

तब मस्क ने कहा था कि लिंडा बिजनेस ऑपरेशंस संभालेंगी, जबकि वे खुद प्रोडक्ट इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर फोकस करेंगे।

लिंडा के कार्यकाल में X में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। उन्होंने लाइव वीडियो कंटेंट, क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप, डिजिटल पेमेंट्स और कनेक्टेड टीवी ऐप्स जैसे नए फीचर्स पर काम किया।

इसके अलावा, ‘कम्युनिटी नोट्स’ जैसे फीचर्स को ज्यादा विजिबिलिटी मिली और ‘X Money’ नाम की डिजिटल पेमेंट सर्विस भी शुरू की गई। लिंडा की अगुवाई में X को सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे ले जाकर एक मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में काम हुआ।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement