facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Q4 में ₹19,013 करोड़ मुनाफे के साथ LIC बनी सबसे कमाऊ PSU, शेयरों ने लगाई 8% की छलांग

Advertisement

बीमा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के बाद देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्थान है, जिसने चौथी तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

Last Updated- June 01, 2025 | 7:34 PM IST
LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी बन गई है। LIC का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 38% वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,763 करोड़ रुपये रहा था।

SBI ने हासिल किया दूसरा स्थान

बीमा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के बाद देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्थान है, जिसने चौथी तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। हालांकि, वार्षिक लाभ के मामले में SBI, LIC से आगे रहा। पिछले वित्त वर्ष में SBI ने 70,901 करोड़ रुपये कमाए, जबकि LIC ने 48,151 करोड़ रुपये कमाए।

Also read: LIC MF की टॉप-5 स्कीम्स, 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹4 लाख, SIP पर हर साल मिला 32% तक रिटर्न

अन्य PSU ने कितना कमाया मुनाफा?

शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में कोल इंडिया ने मार्च तिमाही में 9,604 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसके बाद पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने 8,358 करोड़ रुपये और NTPC ने 7,897 करोड़ रुपये कमाए। तेल क्षेत्र में, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने चौथी तिमाही में 7,265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जिसके बाद ONGC ने 6,448 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

अन्य केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) में आरईसी लिमिटेड ने 4,304 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (4,143 करोड़ रुपये) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने (1,251 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

LIC का शेयर 8% उछला, MCap भी बढ़ा

LIC के शानदार प्रदर्शन की घोषणा के अगले दिन 28 मई को BSE पर इसके शेयर 8% उछलकर 942.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह 8.83% उछलकर 948 रुपये पर पहुंच गया था। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (MCap) 45,223.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,162.66 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: Market Outlook: रीपो रेट पर RBI के फैसले, GDP ग्रोथ, वाहन ब्रिकी के आंकड़ों; ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

पिछले वित्त वर्ष के अंत तक LIC की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (AUM) बढ़कर 54,52,297 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 31 मार्च, 2024 को 51,21,887 करोड़ रुपये थी। यह 6.45% की वृद्धि दर्ज करती है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement