लैंको इन्फ्राटेक ने बेची बायोमास इकाई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:50 AM IST

हैदराबाद की लैंको ग्रुप की महत्वाकांक्षी कंपनी लैंको इन्फ्राटेक लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी रित्विक एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड का मालिकाना, प्रबंधन और नियंत्रण एग्री गोल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि संपत्ति का अधिकार, परिचालन और कारोबार का अधिकार 1 अप्रैल 2009 से प्रभावी होगा।

First Published : April 22, 2009 | 1:04 PM IST