facebookmetapixel
Advertisement
मराठी नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र में नहीं चला सकेंगे ऑटो-टैक्सी, 20 अगस्त से लागू होंगे नए नियममहाराष्ट्र में प्रशासनिक बदलाव: वित्त विभाग को मिले बजटीय अधिकार, CM अब बदल सकेंगे मंत्रियों के फैसलेबिना RERA रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में न लगाएं पैसा, बुकिंग से पहले करें ये जांचलोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड?वेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश

भारत की पांच फर्मों को कोविड दवा के लाइसेंस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:26 AM IST

दवा फर्म एमएसडी ने ओरल एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर के लिए स्वैच्छिक लाइसेंसिंग करार का फैसला लिया है, जिसका अध्ययन कोविड-19 के इलाज में करने के लिए हो रहा है। एमएसडी ने यह फैसला भारत की पांच कंपनियों सन फार्मा, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, एमक्योर फार्मा और हेटेरो लैब्स के साथ लाइसेंंसिंग करार के लिए लिया है। कंपनी की भारतीय इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मोलनुपिराविर अभी जांच के चरण वाली ओरल एंटीवायरल एजेंट है, जिसका तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और इसका ट्रायल कोविड-19 के वैसे मरीजों पर हो रहा है, जिसे कोविड की पुष्टि हो चुकी है लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं है। एमएसडी इंडिया ने एक बयान मेंं यह जानकारी दी।
एमएसडी इंडिया, मर्क शार्प ऐंड डोहमे (एमएसडी) की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक है। यह कंपनी मर्क ऐंड कंपनी इंक के नाम से अमेरिका और कनाडा में मशहूर है।
एमएसडी ने मोलनुपिराविर के लिए पांच स्थापित भारतीय जेनेरिक विनिर्माताओं सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लैब्स, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, हेटेरो लैब्स और सन फार्मा के साथ नॉन-एक्सक्लूसिव स्वैच्छिक लाइसेसिंग करार करने का फैसला लिया है।
इन पांचों विनिर्माताओं के पास विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूर विनिर्माण संयंत्र है और उनके पास वैश्विक स्तर पर और कम व मझोली आय वाले देशों को आपूर्ति का अनुभव भी है। एमएसडी इंडिया ने यह जानकारी दी। इस करार से मोलनुपिराविर की भारत व अन्य कम व मध्यम आय वाले देशों में उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी, जब स्थानीय नियामकीय एजेंसियों से मंजूरी हासिल हो जाएगी।
मर्क ऐंड कंपनी इंक के अमेरिकी चेयरमैन व सीईओ केनेथ सी फ्रेजर ने कहा, इन करारों से भारत व दुनिया के अन्य हिस्सों में मोलनुपिराविर तक पहुंच में तेजी आएगी। इस पर हम काम कर रहे हैं और हमारा अध्ययन जारी है।
हेटेरो ने कहा कि वह इस दवा का निर्माण हैदराबाद संयंत्र में करेगी। कंपनी के चेयरमैन बी पार्थ एस रेड्डी ने कहा, हेटेरो ने एमएसडी संग साझेदारी की है ताकि भारत के लोगों को मोलनुपिराविर इस अहम समय में उपलब्ध हो सके और वह महामारी से आसानी से मुकाबला कर सके। हमने इसके लिए तैयारी कर ली है और वाणिज्यिक तौर पर देश भर में इसकी आपूर्ति के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस बारे में मंजूरी के लिए डीजीसीआई से तत्काल संपर्क करेंगे ताकि आपातकाल में इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाए।
करार के तहत मर्क ऐंड कंपनी इंक, अमेरिका इन विनिर्माताओं को भारत व 100 से ज्यादा कम व मझोली आय वाले देशों को मोलनुपिराविर की आपूर्ति के लिए लाइसेंस देगी। कंपनी इसके अलावा मेडिसिंस पेटेंट पूल के साथ भी चर्चा कर रही है ताकि अतिरिक्त लाइसेंस की संभावना तलाशी जा सके। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
एमएसडी इंडिया रीजन एमडी रेहान ए खान ने कहा, स्थापित भारतीय जेनेरिक विीनिर्माताओं संग साझेदारी से भारत में मोलनुपिराविर की उपलब्धता का विस्तार को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का पता चलता है। मर्क ऐंड कंपनी इंक 50 लाख से ज्यादा कीमत का ऑक्सीजन उत्पादन वाले उपकरण, मास्क, हैंड सैनिटाइजर और वित्तीय मदद भी देगी ताकि भारत में राहत कार्यों को सहारा मिल सके। कंपनी ने एक बयान में ये बातें कही है।

Advertisement
First Published - April 27, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement