facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

बस 25 दिन और…फिर नैनो बाजार में

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:04 PM IST

अगर आप पिछले कई अर्से से टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित कार ‘नैनो’ के लिए पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं, तो अब आपके इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। कंपनी 23 मार्च से इस सस्ती कार को बाजार में उतारने जा रही है।
मुंबई के जरिये ही इसकी शुरुआत होगी। कार की बुकिंग अप्रैल में शुरू होगी। टाटा मोटर्स कार को बेचने के लिए देश में अब तक का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। 

हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कंपनी कितनी तादाद में नैनो बाजार में उतारेगी।
वहीं, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी शुरुआत में पंतनगर और पुणे संयंत्र में बनी 1,500 नैनो बाजार में पेश करेगी। फिलहाल कंपनी रोजाना 25 से 30 नैनो का उत्पादन कर रही है।
जानकारों का कहना है कि कई करों और दूसरी वजहों से यहां से नैनो की कीमत 1.3 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। लेकिन, उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई रियायतों के चलते वहां से बनी नैनो एक लाख की पहुंच में ही ग्राहकों को मिलेगी। 
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले हफ्ते तक कार टाटा मोटर्स के अधिकृत आउटलेट्स में पहुंचने लगेगी। नैनो की बुकिंग प्रक्रिया और अन्य ब्यौरे कंपनी लॉन्च के वक्त ही घोषित करेगी।
वैसे, कंपनी की योजना के मुताबिक नैनो को पिछले साल की दूसरी छमाही में ही जाना चाहिए था, लेकिन इसके मुख्य संयंत्र को लेकर छिड़े विवाद की वजह से इस परियोजना में देरी हो गई।
सिंगुर से हटाने के बाद कंपनी अपना संयंत्र गुजरात के साणंद में ले गई है। इस संयंत्र से साल भर में ढाई लाख नैनो कार तक बनाई जाएंगी। नैनो में 624 सीसी का पेट्रोल इंजन है जो रीयर में दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल में नैनो 20 किलोमीटर तक का फैसला तय करेगी। नैनो को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। तभी तो जबसे इसकी पहली झलक दिखाई गई है, तब से अब तक कंपनी की वेबसाइट को तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
मुंबई में धूमधड़ाके से 23 मार्च को होगी लॉन्चिंग
बुकिंग शुरू होगी अप्रैल से
महंगी लागत के कारण पुणे में बनी नैनो नहीं रह सकेगी लखटकिया
रियायतों के चलते उत्तराखंड में बनी नैनो ही खरी उतर सकेगी टाटा के वादे पर

Advertisement
First Published - February 27, 2009 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement