facebookmetapixel
Advertisement
देश में REIT पोर्टफोलियो 74% बढ़कर 16.7 करोड़ वर्ग फुट पहुंचा, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में 62% कब्जानिवेशक पैसा रखें तैयार! 18 सितंबर को खुल सकता है देश का सबसे बड़ा IPO, 25 को लिस्टिंग संभवऑफिस से आगे बढ़ा REIT बाजार, रिटेल के साथ वेयरहाउसिंग में भी बढ़ी संस्थागत हिस्सेदारीअदाणी पोर्ट्स चमकाएगा पोर्टपोलियो! मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा, 26% तेजी का अनुमानईरान युद्ध खत्म होते ही $2 से नीचे आएंगे तेल के दाम? ट्रंप के दावे ने ऑयल मार्केट में छेड़ी चर्चाकरमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफा

JP Associates ने नहीं चुकाया कर्ज

Advertisement

जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 31 अक्टूबर को 1,733 करोड़ रुपये की मूल राशि और 2,525 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

Last Updated- November 06, 2023 | 11:26 PM IST
42 thousand crores written off, 9.90 lakh crores waived off in 5 years बट्टे खाते में गए 42 हजार करोड़, 5 साल में 9.90 लाख करोड़ की कर्ज़ माफी

संकट में फंसी जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने सोमवार को कहा कि वह मूलधन और ब्याज सहित 4,258 करोड़ रुपये का कर्ज समय पर नहीं चुका सकी है।

जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 31 अक्टूबर को 1,733 करोड़ रुपये की मूल राशि और 2,525 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

यह कर्ज विभिन्न बैंकों से संबंधित हैं, और देनदारी के हिसाब से कोष-आधारित कार्यशील पूंजी, गैर कोष-आधारित कार्यशील पूंजी, सावधि ऋण और एफसीसीबी (विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड) के रूप में है।

जेएएल ने कहा, ‘कंपनी का कुल कर्ज (ब्याज सहित) 29,272 करोड़ रुपये है, जिसे 2037 तक चुकाना होगा। इसके मुकाबले 31 अक्टूबर, 2023 तक उस पर 4,258 करोड़ रुपये बकाया है।’ कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement