facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

जेएलआर को भी मिला कर्ज का घी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:45 PM IST

वित्तीय संकट से जूझ रहा टाटा समूह को उस समय थोड़ी राहत मिली, जब यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक ने जगुआर-लैंडरोवर के लिए 340 पाउंड (करीब 2,500 करोड़ रुपये) के कर्ज को मंजूरी दे दी।
जेएलआर के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोन की इस रकम से कंपनी को बहुत मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि ईआईबी बोर्ड ने कार कंपनियों के लिए करीब 86.6 करोड़ यूरो के कर्ज को मंजूरी दी है। इन कंपनियों में जेएलआर, निसान और फोक्सवैगन शामिल हैं।
जेएलआर के प्रवक्ता ने बताया कि ईआईबी की ओर से यह लोन ब्रिटिश सरकार की गारंटी के बाद दी गई है। जेएलआर के लिए यह कर्ज ऐसे समय में मिली है, जब कंपनी भीषण वित्तीय संकट से जूझ रही है। कंपनी को शोध, विकास और अन्य कामकाज चलाने के लिए भी धन की किल्लत हो रही है।
उल्लेखनीय है कि जुगआर और लैंडरोवर को फोर्ड ने 2008 में टाटा समूह को बेच दिया था। फोर्ड को भी जेएलआर के लिए पैसा जुटाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने पिछले माह कहा था कि अगर ब्रिटिश बैंक से कर्ज मिलने में दिक्कत आती है, तो कंपनी को चलाना बहुत मुश्किल होगा।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement