facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

Jet Airways का एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हुआ रिन्यू, JKC ने कहा-DGCA को भरोसा; चढ़े शेयर

Advertisement

Jalan-Kalrock Consortium ने कहा कि उसने DGCA से Jet Airways के AOC के लिए रिन्यूअल सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है

Last Updated- July 31, 2023 | 12:25 PM IST
Jet Airways Insolvency case: Jalan-Colrock gets more time to pay Rs 350 crore

दिवालिया विमान कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के लिए बोली जीतने वाले जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम (Jalan-Kalrock Consortium) ने सोमवार को कहा कि एविएशन रेगुलेटर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को रिन्यू कर दिया है।

पहले भी जारी किया गया था Jet Airways को Air Operator Certificate

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल, 2019 से उड़ान बंद कर दी थी। हालांकि, एयरलाइन को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) 20 मई, 2022 को फिर से जारी किया गया। लेकिन, एयरलाइन ने ऑपरेशन शुरू नहीं किया, इसलिए AOC 19 मई, 2023 को समाप्त हो गई।

JKC ने जारी किया बयान, कहा- जेट एयरवेज पर है रेगुलेटर को भरोसा

एक बयान में, जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) ने कहा कि उसने ’28 जुलाई, 2023 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जेट एयरवेज के AOC के लिए रिन्यूअल सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है।’

इसमें कहा गया है कि AOC का रिन्यूअल जेट एयरवेज के पुनरुद्धार (revival ) में भारतीय विमानन नियामक के विश्वास को फिर से प्रमाणित करता है।

कब JKC का होगा जेट एयरवेज पर मालिकाना हक

दिवाला समाधान प्रक्रिया के बाद बंद पड़ी जेट एयरवेज के लिए JKC ने बोली जीती। हालांकि, JKC और एयरलाइन के कर्जदाताओं के बीच लगातार मतभेदों के बीच JKC को स्वामित्व हस्तांतरण अभी तक नहीं हुआ है।

बयान के अनुसार, JKC जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के लिए पूरी तरह से समर्पित है और एयरलाइन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसमें कहा गया है, ‘JKC आने वाले हफ्तों में जेट एयरवेज को पुनर्जीवित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, इंडस्ट्री पार्टनर्स और हितधारकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।’

चढ़ गए शेयर

सुबह के शुरुआती कारोबार में, जेट एयरवेज के शेयर BSE पर लगभग 5 प्रतिशत उछलकर 50.80 रुपये पर पहुंच गए।

खबर लिखे जाने तक (11: 32 बजे) Jet Airways के शेयर BSE पर 4.98 की बढ़त के साथ 50.80 पर ट्रेड कर रहे थे।

पिछले हफ्ते, JKC ने जतिंदरपाल सिंह ढिल्लन को एयरलाइन का जवाबदेह प्रबंधक (accountable manager) नियुक्त करने की घोषणा की।

इस महीने की शुरुआत में जेट एयरवेज में दो पूर्णकालिक निदेशक (whole time directors ) और एक गैर-कार्यकारी निदेशक (non-executive director) नियुक्त किया गया था।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement