facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

कोविड से मुकाबले के लिए आईटीसी इन्फोटेक की पहल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:08 AM IST

मझोले आकार की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आईटीसी इन्फोटेक ने कोविड-19 संकट से मुकाबले के लिए कई पहलें शुरू की हैं। इनमें कंपनी के ग्राहकों और भागीदारों को कोविड से मुकाबले में उनके कर्मचारियों और संबंधितयों की मदद करने जैसी पेशकशें शामिल हैं। आईटीसी इन्फोटेक की रणनीति तीन स्तंभों पर केंद्रित है। इनमें संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण करने के लिए रोकथाम उपाय, प्रभावितों की मदद करना और ग्राहकों, भागीदारों तथा सरकारी अधिकारियों के साथ भागीदारी शामिल है।
कंपनी पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और वह अपनी पूरी वैश्विक कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए टीकाकरण का खर्च वहन करेगी। इसके अलावा, आईटीसी इन्फोटेक भारत में अपने सभी कार्यालयों में कर्मचारियों और उनके संबंधियों के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित करने के लिए विभिन्न स्थानों की भी तलाश कर रही है।
कंपनी ने रैपिड रेस्पोंस लीडर्स (आरआरएल) बनाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधकों का चयन किया है। प्रत्येक आरआरएल के लिए कुछ कर्मियों का एक समूह निर्धारित किया गया है जो कर्मचारियों की सहायता के लिए उनके साथ अतिरिक्त संवाद एवं समर्थन मुहैया कराने की जिम्मेदारी संभालेगा।
कंपनी ने संसाधनों तक पहुंच को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए ऐप भी शुरू किया है।

Advertisement
First Published - June 1, 2021 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement